Faridabad Police: फरीदाबाद में 383.750 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार
Faridabad Police seized Firecrackers: फरीदाबाद में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मुकेश ट्रेडर्स की दुकान से 383.750 किग्रा प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। पुलिस ने दुकानदार मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया।
Faridabad Police Action On Firecrackers Shop: हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कैली गांव के खंदावली रोड स्थित मुकेश ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारकर 383.750 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए। पुलिस ने दुकान संचालक मुकेश कुमार निवासी पंजाबी मोहल्ला, बल्लभगढ़ को मौके से काबू किया है।
Faridabad Police: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कैली गांव के खंदावली रोड स्थित मुकेश ट्रेडर्स का संचालक मुकेश कुमार अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रहा है। सूचना के मुताबिक, उसने बिक्री के लिए अपनी दुकान में पटाखों से भरे प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापेमारी की और मुकेश कुमार को काबू कर लिया।

Faridabad Police: कई तरह के पटाखे बरामद
पुलिस ने दुकान में रखे प्लास्टिक के कट्टों की तलाशी ली तो उनमें रॉकेट बम, सुतली बम, मुर्गा पटाखे, आसमान में छोड़ी जाने वाली आतिशबाजी, अनार, फुलझड़ी और फिरकी समेत विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। बरामद पटाखों का कुल वजन 383.750 किलोग्राम बताया गया है।
पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस व परमिट मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फरीदाबाद पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
