Rampur Police Update: श्रावण मास को लेकर प्रशासन सतर्क: रामपुर डीएम-एसपी ने किए सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

रामपुर, 26 जुलाई 2025: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जनपद रामपुर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया।

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर ने शहजादनगर के जीरो प्वाइंट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसके अलावा, आगामी 27 जुलाई 2025 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें परीक्षा से संबंधित तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सीसीटीवी निगरानी सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देश दिए गए:

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और यातायात की सुगमता सुनिश्चित की जाए।

परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात हो और आस-पास कड़ी निगरानी रखी जाए।

सभी परीक्षा केंद्रों में कार्यशील सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

परीक्षा संबंधी सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

महिला प्रशिक्षुओं की समस्याएं सुनीं, दिए समाधान के निर्देश
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा 25 जुलाई 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला प्रशिक्षुओं की समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने इनडोर अभ्यास तथा अन्य प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शाहबाद भी मौजूद रहे।

कांवड़ यात्रा हेतु रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक जीआरपी मुरादाबाद द्वारा 25 जुलाई 2025 को रेलवे स्टेशन, रामपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यात्रियों के सुगम आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन द्वारा की जा रही यह सक्रिय पहल श्रावण मास और आगामी परीक्षा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

महिला थाना रामपुर में किया गया परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन

रामपुर, पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्र के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में महिला थाना रामपुर में प्रभारी निरीक्षक अनु तोमर महिला परामर्श प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया । जिसमें पति पत्नी के विवादो में काउंसलिंग करायी गयी । इस दौरान अनुभवी परामर्शदाता/काउन्सलर अवतार सिंह, नीना साहनी, परवेज खां, अलका जैन उपस्थित रहे । काउंसलिंग के दौरान 14 प्रकरणों को समिति द्वारा सुने गये जिसमें 1 प्रकरण में समझौता हो गया, 6 प्रार्थना पत्र निरस्त हुए, एक प्रकरण में एफ.आई.आर., 1 प्रा0पत्र अग्रिम कार्यवाही हेतु विधिक न्यायालय प्रेषित,5 प्रा0पत्र में अग्रिम तिथि नियत कर समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.