मिर्जापुर: जिले में कई थाना प्रभारियों का देर रात तबादला, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

  •  रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने देर रात कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। नए आदेश के तहत मिर्जापुर के विभिन्न थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार:

वैद्यनाथ सिंह को विंध्याचल थाने से स्थानांतरित कर कोतवाली कटरा का नया प्रभारी बनाया गया है।

वेद प्रकाश पांडेय को विंध्याचल थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अजित सिंह को पंडरी थाना की कमान सौंपी गई है।

राजीव श्रीवास्तव को हलिया थाना,

ब्रह्मदिन पांडेय को ड्रमंडगंज थाना,

राजेश राम को आरक्षित थाना संतनगर,

बालमुकुंद मिश्रा को मड़िहान थाना,

और दया शंकर ओझा को राजगढ़ थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा, रणविजय सिंह को जिला मीडिया प्रभारी, जबकि प्रदीप सिंह को एसएसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है।

जिले में हुए इन बदलावों को प्रशासनिक सख्ती और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग का मानना है कि इससे कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.