अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन आगरा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा की उपस्थिति में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया

  • रिपोर्ट- मनोज यादव

एटा अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री प्रभाकर चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह की उपस्थिति में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) का गहन निरीक्षण किया गया । साथ ही महोदया द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में रिक्रूटों संग सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । निरीक्षण के दौरान एडीजी महोदया द्वारा प्रशिक्षण केंद्र की बुनियादी सुविधाओं, प्रशिक्षण प्रक्रिया, और प्रशिक्षुओं की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया, प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने वाले इंडोर व आउटडोर स्टाफ के साथ मीटिंग कर प्रशिक्षण संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए प्रशिक्षण के स्तर, और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया, तथा एडीजी महोदया द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार, प्रशिक्षुओं को आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों, साइबर अपराध, और कानून-व्यवस्था से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया गया । साथ ही पेयजल, स्वच्छता, आरटीसी बैरिक, भोजनालय, कैंटीन, ट्रेनिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर करने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.