मोदीनगर में समाजवादी PDA काँवड़ का भव्य स्वागत, शिवभक्ति के साथ अखिलेश यादव के मिशन को जोड़ा

मोदीनगर। समाजवादी पार्टी के मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा और युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष पुनीत वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को समाजवादी PDA काँवड़ का मोदीनगर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यह काँवड़ यात्रा नोएडा से शुरू होकर हरिद्वार पहुंची थी, जहां से गंगाजल लेकर श्रद्धालु मोदीनगर पहुंचे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस काँवड़ का फूलों की वर्षा कर और जयकारों के साथ स्वागत किया।

यह काँवड़ यात्रा धार्मिक आस्था और शिव भक्ति के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित और आधी आबादी) के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रही।

इस अवसर पर समाजवादी नेताओं ने कहा कि यह काँवड़ सिर्फ भक्ति की प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की भावना को भी दर्शाती है। इस कार्यक्रम में विधानसभा सचिव बादल ठेकेदार, मास्टर जावेद, मुनीश ठेकेदार, दीनू खान, प्रदीप जाटव समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि शिव भक्ति और समाजवाद एक साथ चल सकते हैं, और यह यात्रा उसी का प्रतीक है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.