रामपुर। शहर के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वीर खालसा सेवा समिति द्वारा 98% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि कुछ बच्चे पूर्व कार्यक्रम में सम्मानित नहीं हो पाए थे, जिन्हें अब गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को सम्मानित करना उनका हौसला बढ़ाने का कार्य है, और यह सम्मान भविष्य में उनकी प्रेरणा बनकर काम करेगा। वीर खालसा सेवा समिति समय-समय पर ऐसे प्रतिभावान बच्चों को मंच देती रही है और यह सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य मनमीत सिंह, अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह और सनी कपूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, और जब उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता है, तो वे अपने माता-पिता और रामपुर शहर का नाम उज्ज्वल करते हैं।
