भाजपा नेता को खुश करने के चक्कर में अजीतपुर इंडस्ट्री एरिया के बड़े नाले को तंग करने में लगा है प्रशासन : हारून खाँ

रामपुर: अजीतपुर इंडस्ट्री एरिया में एक बड़ा रजिस्टर्ड नाला है जो सरकारी कागजों में 13 मीटर चौड़ा और 2000 गर्ल्स लंबा है। यहां कई फैक्ट्रियां भी चल रही है।भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के कई प्लाट होने के कारण जिला प्रशासन ने इस नाले की रूप रेखा बदलकर दूसरी तरफ मोड़ ने का पूरा प्लान बना लिया है।जिससे यहां रहने वालों को और इंडस्ट्रीज में काम करने वाले कर्मचारियों को बेहद परेशानी का सामना है क्योंकि जो नाला बनाया जा रहा है उसे पक्का नहीं बनाया जा रहा है बल्कि खाना पुरी कर भाजपा नेता को खुश करने के लिए उसे कच्चा बनाया जा रहा है।आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष बाकर अली खान उर्फ हारून खान अजीतपुर इंडस्ट्री एरिया के इस नाले का सर्वे करने यहां पहुंचे, उन्होंने पाया कि प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में आकर उन्हें खुश करने के लिए आर्जी नाला बनाकर लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी करना चाह रहा है।उनका कहना है कि यह बड़ा नाला एक प्लांट को लेकर बदला जा रहा है और इसे तंग किया जा रहा है जब कि प्रशासन को लोगों की समस्याओं को देखना चाहिए उन्होंने कहा कि यह नाला काफी चौड़ा है और यहां से पानी की निकासी ठीक तरह से होती है,यहां के रहने वालों ने कहा है अगर प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं देता है तो जिलाधिकारी से मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस बात की शिकायत की जाएगी ताकि एक व्यक्ति के खातिर सैकड़ो व्यक्तियों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.