जन समस्या को अधिकारी गंभीरता से निस्तारण करें- बालकनाथ योगी

तिजारा विधायक महंत ​बालकनाथ ने विधायक कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान पानी, बिजली कटौती, सडक, गांवो में गंदे पानी की निकासी, और राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याएं सामने आई। विधायक ने अधिकारियों से इनके जल्द समाधान के निर्देश दिए। मंहत ने कहा कि अधिकारियों का निर्देश दिया गया है कि इन समस्याओं का आपूर्ति के हिसाब से निराकरण किया जाए। मंहत ने आम लोगों के बीच बैठककर एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनकर जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने डिस्कॉम , राजस्व, जलदाय सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को जल्द समस्या समाधान के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान रामलीला मंडल शाहाबाद के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में रामलीला मैदान में टाइल की मांग को विधायक ने अति शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का भरोसा दिलाया।जनसुनवाई में पुर्व अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, देशपाल यादव , बने सिंह भिदुडी, कृष्ण कुमार, कपिल गुप्ता, अर्जुन सिंह,अजयपाल यादव, विरेन्द्र सैनी, मंगतुराम सैनी ,विवेक शर्मा, रविन्द्र जाटव, रतिराम सरपंच, पृथ्वी यादव सरपंच, पारस मलिक, राजेश गोयल, अनिल गुप्ता सरपंच, अनिल यादव सहित कई जनप्रतिनिधि व लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.