ऐलानाबाद 11 जुलाई ( एम पी भार्गव ): दिनांक 11.07.2025 को चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता तथा निरीक्षण कमेटी के इंचार्ज डा. सुगन सिंह के संयोजन में महाविद्यालय की सत्र 2025-26 से शुरू हो रहे दूरवर्ती शिक्षा केंद्र के लिए गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से निरीक्षण टीम पहुंची । इस टीम में प्रो. अनिल कुमार डीन विधार्थी कल्याण व चेयरपर्सन बायोटेक्नोलॉजी विभाग जीजेयू हिसार तथा उनके साथ डा. संजीव माथुर सहायक प्रोफेसर प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विभाग जीजेयू हिसार से शामिल थे ।महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सज्जन कुमार से स्थानीय पत्रकार द्वारा की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय में जीजेयू हिसार द्वारा दूरवर्ती शिक्षा केंद्र का स्थापित होना पूरे एलेनाबाद इलाक़े के लिए एक बड़ी उपलब्धि है । क्योंकि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय यूजीसी नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड से प्रमाणित है।इसके साथ ही यह कॉलेज दो विश्वविद्यालय से जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि किसी भी महाविद्यालय जब भी कोई नया कोर्स या सेंटर शुरू होता है तो उससे संबंधित जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण ज़रूरी होता है।इसलिए आवश्यक दस्तावेज जैसे फाइल जिसमें सीलेबस, लेशन प्लान, टाइम टेबल, विषय परिषद की रिपोर्ट, संबधित कमेटी की रिपोर्ट,एसाइनमेंट, क्लास टैस्ट,असेसमेंट आदि पर प्रक्रिया पर होम वर्क किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस निरीक्षण से पहले कालेज लेवल पर इस केंद्र के लिए कमेटी गठित की गई जिसमें प्रो. अशोक कुमार सहायक प्रोफेसर गणित को कोऑर्डिनेटर,प्रो सुरेश कुमारी को डिप्टी कोऑर्डिनेटर, श्री वेद सिंह को लिपिक तथा सुख सहायक के रूप में नंदलाल को नियुक्त किया गया है ।महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा.जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि जीजेयू हिसार द्वारा शुरू किए जा रहे दूरवर्ती शिक्षा केंद्र में बी ए, बीकॉम यूजी कोर्स, एम ए हिंदी का पीजी कोर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन,फाइनेशियल मार्केट तथा बैंकिंग एंड फाइनेंस के डिप्लोमा भी करवाया जाएगा ।निरीक्षण समिति द्वारा पुस्तकालय, जिम, ट्रैक,स्पोर्ट्स ग्राउंड,अन्य खेल मैदान महिला प्रकोष्ठ, जिओ लैब, साइंस लैब, सेमिनार हॉल, क्लासरूम, गर्ल कॉमन रूम, कंप्यूटर लैब, कॉमर्स ब्लॉक की गहनता के साथ जांच की गई। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
