निवेश के नाम पर ठग लिए लगभग 22 लाख., पैसे लेने के बाद किया ब्लॉक, गिरफ्तार

सेक्टर-80, फरीदाबाद वासी ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि फेसबुक पर ठगों द्वारा उससे सम्पर्क किया गया जहॉ पर उसे बातो में फंसा कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए विश्वास में लिया गया। शिकायतकर्ता को ठगों द्वारा बताया गया कि वे INR को USDT में बदल कर निवेश करते है।

जिसके बाद निवेश के लिए उसके पास एक लिंक भेज कर उससे लॉगिन करवाया गया शिकायतकर्ता ने 2 लाख रूपये ठगों के पास भेज और USDT में बदल कर निवेश करने को कहा।

जिस पर ठगों द्वारा 4950 रू शिकायतकर्ता के खाता में लाभ के तौर पर भेजे और अधिक लाभ के लिए ज्यादा निवेश करने को कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने 20 लाख का निवेश किया जिसके तुरंत बाद ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया। ऐसे करके ठगों ने 21,95,050/-रू की ठगी को अंजाम दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए लियाकत अली वासी गाँव रनियाला, फिरोजपुर झिरका, नूँह, हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि लियाकत अली ने तौफिक का खाता लेकर आगे दिया था।आरोपी एक जनरल स्टोर चलाता है। तौफिक को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी को पुछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.