रामपुर: टॉपर्स बच्चों को 13 जुलाई को सम्मानित करेगी वीर खालसा सेवा समिति

रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सीबीएसई और यूपी बोर्ड के टॉपर्स छात्रों को सम्मानित करेगी। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई को टॉपर्स बच्चों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समिति पिछले 20 वर्षों से लगातार यह कार्य कर रही है और इसका उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना है, ताकि वे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करें।

अवतार सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों के टॉपर्स छात्रों की सूची तैयार कर ली गई है और कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी गर्व का क्षण होता है।

इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग देने की बात कही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.