मिर्जापुर : तेज बारिश ने जमकर मचाई तबाही

सरकारी अस्पताल में भरा पानी, घाटी में भूस्खलन से मची अफरा-तफरी

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में बारिश का पानी अस्पताल परिसर में घुस आया, जिससे मरीजों और डॉक्टरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल के अंदर रखे चेयर, टेबल और परिसर में खड़ी एंबुलेंस तक पानी में डूब गईं। इससे अस्पताल में गंदगी फैल गई और मरीजों की देखरेख में परेशानी बढ़ गई।

तेज बारिश के चलते ड्रमंडगंज घाटी में कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। भूस्खलन के कारण सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा फैल गया है, जिससे मिर्जापुर और मध्य प्रदेश के बीच आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई है। वाहन चालकों को घंटों लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मलबा हटाने के लिए अब तक एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ती जा रही हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.