सुखद भविष्य के लिए युवाओं को नशे से बचाना जरूरी: निताशा 

ऐलनाबाद में नायाब सपना स्वस्थ-समृद्ध हरियाणा अपना अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

ऐलनाबाद 5 जुलाई ( एम पी भार्गव ,) भारतीय नारी शक्ति एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि नशे से युवाओं का भविष्य तो बर्बाद होता ही है। इससे समाज में विकृतियां पैदा होती हैं। वे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। “नायाब सपना स्वस्थ-समृद्ध हरियाणा अपना” अभियान के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला में यहां पहुंची थी। निताशा ने छात्राओं को नशा न करने व रोकने के प्रयास की शपथ भी दिलाई। अपने संबोधन में कहा कि नशे का आदी व्यक्ति अपराध की अंधेरी गलियों में कदम रखने लगता है, जिसके चलते समाज में आपराधिक घटनाएं बढ़ने लगती हैं। समाज में कलह भी पैदा होती है। इसलिए युवाओं को इस बुराई से दूर रखने की जरूरत है। नशा शरीर को ही नहीं समाज को भी खोखला करता है। इससेे युवा पथ भ्रष्ट हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। स्कूली छात्रों ने भी नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल कृष्ण खीचड़, एसोसिएशन पदाधिकारी ईशा सिंगला, स्कूल स्टाफ आदि मौजूद थे।‌ स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.