पुलिस अधीक्षक रामपुर ने किया पुलिस लाइन व कार्यालयों का निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों से भी ली समस्याओं की जानकारी
रामपुर,: पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा दो दिन में अलग-अलग स्थलों का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया गया।
2 जुलाई को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन, रामपुर में निर्माणाधीन गार्द रूम एवं कार्यालयों में पत्रावलियों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित रिक्रूट आरक्षियों की गणना की और उनसे प्रशिक्षण से संबंधित समस्याओं व सुझावों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
3 जुलाई को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, पासपोर्ट सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा एवं रिकॉर्ड रूम का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दस्तावेजों को अद्यतन करने, साफ-सफाई बनाए रखने एवं कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने हेतु जरूरी निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक का यह निरीक्षण अभियान पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुनियोजित, अनुशासित एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
