मोदी सरकार का अल्पसंख्यकों के विकास पर जोर, 11 सालों में किए कई बड़े बदलाव: जमाल सिद्दीक़ी

मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करने के लिए देश भर में लगी " अल्पसंख्यक चौपाल "मोदी जी के विकास रथ को समाज के अंतिम आदमी तक पहुँचाने का काम कर रहा है अल्पसंख्यक मोर्चा : जमाल सिद्दीक़ी

रामपुर : भाजपा हैडक्वाटर दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़ ने मोदी सरकार 3.0 की पहली सालगिरह के अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सरकार की उपलब्धियों को साझा करने के लिए देश भर में अयोजित हुए ” अल्पसंख्यक चौपाल ” कार्यक्रम की समीक्षा रिपोर्ट भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी को सौंपी। इस मौक़े पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. एम अकरम , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सूफ़ी संवाद अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. असलम , फिरोज़ खान सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। फैसल मुमताज़ ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से आयोजित “अल्पसंख्यक चौपाल” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के दौरान किए गए जनहितैषी कार्यों और उपलब्धियों के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बताना और जागरूक करना है।

इस मौक़े पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र सहित देश भर में “अल्पसंख्यक चौपाल ” का सफ़ल आयोजन किया। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मोदी सरकार का अल्पसंख्यकों के विकास पर जोर, 11 सालों में किए कई बड़े बदलाव हुए।उन्होंने बताया कि चौपाल में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत के संविधान की प्रतियां बांटी गई ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग संविधान और अपने अधिकारों को पहचाने। लोगों से अपील की वे अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक हों। इस बात पर जोर दिया कि संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है और इसकी जानकारी होना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग के लिए सोचते हैं, चाहे वह अल्पसंख्यक समुदाय से हो या बहुसंख्यक, मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को भी उनके अधिकार मिलने लगे हैं। मोदी जी के विकास रथ को समाज के अंतिम आदमी तक पहुंचाने का काम अल्पसंख्यक मोर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास-सबका विश्वास तथा सबका प्रयास को मजबूती से नीचे उतारा है । विकास के रथ को समाज के अंतिम आदमी तक पहुंचाकर उनका विकास करना अल्पसंख्यक मोर्चा की ज़िम्मेदारी है जो हमको निभानी है। प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के बीच की दूरी को पार्टी है लिंग भेद को समाप्त किया है महिला को आगे बढ़ने का रास्ता साफ़ किया है। नारी वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा विधानसभा में बहनों को आरक्षण प्रदान कर देश के सबसे बड़े मंदिर लोकसभा तक पहुँचाने का रास्ता साफ़ किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.