प्रयागराज: ADCP अजय पाल शर्मा की सख्त चेतावनी, थानों से दलाल और भूमाफिया होंगे बाहर

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

प्रयागराज, 1 जुलाई: प्रयागराज कमिश्नरेट में एडीसीपी अजय पाल शर्मा ने एक अहम बैठक में सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। गूगल मीट के माध्यम से हुई इस बैठक में उन्होंने थानों में सक्रिय दलालों और भूमि कब्जा करने वालों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी।

ADCP शर्मा ने कहा, “थाने में फरियादी को बैठाया जाए, न कि किसी दलाल को।” यदि किसी थाने से ऐसी शिकायत मिलती है कि दलालों की मौजूदगी या भूमाफियाओं से सांठगांठ हो रही है, तो संबंधित थाना प्रभारी को जिम्मेदार माना जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की सलाह दी और कहा कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADCP की इस चेतावनी को कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.