मीरजापुर: मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने ₹1 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिए सख्त निर्देश

मीरजापुर, 30 जून: विन्ध्याचल मंडल के मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को जिले में चल रही ₹1 करोड़ से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही सड़क कटिंग और रेस्टोरेशन से संबंधित समन्वय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिन प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई, उनमें जल निगम अर्बन द्वारा वाटर सप्लाई बैलेंस हाउस कनेक्शन, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण द्वारा महुवारी गांव ग्रामीण जलापूर्ति योजना, तथा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र ईकाई द्वारा मेडिकल कॉलेज में मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कार्य शामिल रहा।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की पूर्णता तिथि के बाद यदि अनावश्यक रूप से समयावधि बढ़ाई जाती है, तो संबंधित संस्था व अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्यों की निगरानी को और अधिक सुदृढ़ करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.