फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति द्वारा अगवा की गई महिला को मथुरा से किया बरामद, सह आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सेंट्रल व अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 27 जून को पति द्वारा अपहृत की गई महिला को मथुरा से बरामद कर, एक सह आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शैलेश कुमार वासी सुभाष कॉलोनी ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 27 जून को बाटा मेट्रो स्टेशन के पास से लखन वासी भुलवाना पलवल हथियार के बल पर जबरदस्ती उसकी बेटी को अगवा करके ले गया है। जिस पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि महिला व आरोपी पति-पत्नी है, जिनका आपस में विवाद चल रहा है, दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और कोर्ट में भी तलाक का मामला चल रहा है।

मामले की गंभीरता‌ के मध्यनजर अपराध शाखा की टीम को भी कार्रवाही के लिए निर्देशित किया गया। थाना सेंट्रल व अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 29 जून को अगवा की गई महिला को मथुरा से बरामद किया है तथा सह आरोपी सुमित वासी होटल को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.