ऐलनाबाद, 27 जून (एम पी भार्गव) सर्व कर्मचारी संघ से सम्बंधित नगर पालिका कर्मचारी संघ ब्लाक ऐलनाबाद की बैठक नगर पालिका ऐलनाबाद मे हुई जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका युनियन प्रधान विनोद कुमार ने की मंच संचालन सचिव गोरीशकर ने किया ।
सर्व कर्मचारी संध नेता राजेश भाकर ब्लाक प्रधान राजकुमार गुर्जर ने बताया की नगर पालिका कर्मचारी संघ पुरे प्रदेश मे 9 जुलाई को 11 केंद्रीय ट्रेङ युनियनो के आह्वान एवम राज्य के कर्मचारी फैङरेशनो के आहवान पर कर्मचारी हडताल मे भाग लेगे ।
प्रदेश सरकार एवम केन्द्र सरकार की श्रम विरोधी निती किसी सूरत मे बर्दाश्त योग्य नही है जिसमे विभागो मे पङे खाली पदो पर स्थाई भर्ती कच्चे कर्मचारीयो को पोलिसी बनाकर रेगुलर करवाने पुरानी पेंशन बहाली निजीकरण पर रोक सहीत जन हित से जुङे मुद्दो को लेकर कर्मचारी वर्ग हडताल मे भाग लेगा
बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेर सिह एवम फायर युनियन के नेता रणवीर फगोङीया ने बताया की कर्मचारी वर्ग सरकार की जन विरोधी एवम कर्मचारी विरोधी नितीयो का 9 जुलाई की हडताल मे भाग लेकर विरोध करेगा । बैठक को कर्मचारी नेता जयचनद, इन्द्र सिह आत्माराम, यशोदा देवी सरोज मजू ने बैठक को सम्बोधित किया
