प्रधानमंत्री मोदी ने दी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 27 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह शुभकामनाएं सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर अलग-अलग पोस्ट के माध्यम से साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने लिखा:

“भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!”

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उड़िया भाषा में भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा:

“ପବିତ୍ର ରଥଯାତ୍ରା ଉପଲକ୍ଷେ ହାର୍ଦ୍ଦିକ ଶୁଭେଚ୍ଛା । ଜୟ ଜଗନ୍ନାଥ!”

देशभर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा धूमधाम से मनाई जा रही है। इस पर्व को लेकर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उत्सव का संचार कर रही हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.