रामपुर: पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों के साथ की गोष्ठी, कांवड़ यात्रा को लेकर रूट का भी निरीक्षण

रामपुर, 26 जून 2025। पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा आज पुलिस कार्यालय परिसर में प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकगण के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने उपनिरीक्षकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण रजिस्टरों की जांच की और उन्हें कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों को अनुशासन, दक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों और व्यावहारिक अनुभवों पर भी चर्चा की।

वहीं, दिनांक 25 जून 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जीरो प्वाइंट कोसी पुल से जीरो प्वाइंट शहजादनगर तक के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और संभावित रूट डायवर्जन की योजना के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.