चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू, 20 से अधिक विषयों पर होगी चर्चा

चंडीगढ़। हरियाणा सचिवालय में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और आम जनता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर चर्चा की जा रही है।

बैठक में 20 से अधिक एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें विकास योजनाओं, नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक सुधारों जैसे अहम विषय शामिल हैं।

कैबिनेट बैठक में मंत्री महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, श्रुति चौधरी और आरती राव के अलावा राज्य मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम भी उपस्थित हैं।

वहीं, प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग ले रहे हैं।

बैठक के बाद लिए गए निर्णयों को लेकर सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.