मिर्जापुर: चर्चित थानाध्यक्षों के तबादले, विंध्याचल समेत कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर, जून 26 — जिले में चर्चित थानाध्यक्षों के तबादले की बड़ी सूची सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में रहे कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को सूची से बाहर कर दिया गया है।

विंध्याचल थाने के नए प्रभारी वैद्यनाथ सिंह बनाए गए हैं। वहीं अमित कुमार को जमालपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। कछवां के वर्तमान थानाध्यक्ष रणविजय सिंह को राजगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमरजीत चौहान को कछवां थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

जनसुनवाई और स्थानीय मुद्दों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले राजगढ़ के थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल को इस बार सूची से बाहर कर दिया गया है। वहीं, जमालपुर के थाना प्रभारी विजय सरोज को पुलिस लाइन भेजा गया है।

इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है और इसके पीछे जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की मंशा बताई जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.