पहले सात दिन में अब 3 दिन में ही ढह गईं नवनिर्मित नाले की दीवार.

टपूकड़ा।राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टपूकड़ा के दोनों ओर नगरपालिका द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है अब इसे ठेकेदार की बेशर्मी कहें या प्रशासन की अनदेखी। या फिर जानबूझ कर किया जा रहा कार्य। निर्माण के मात्र 3 दिन बाद हल्की सी बरसात भी नहीं झेल पाया नाला. ग्रामीणों ने निर्माण के दौरान घटिया निर्माण सामग्री को देख निर्माण कार्य रुकवा दिया था मगर अगले ही दिन ठेकेदार द्वारा उसी सामग्री से नाले का निर्माण कर दिया गया नतीजा सात दिन में नाले की बाहरी दीवार करीब 60 से 70 फुट भरभरा कर ढह गईं। प्रशासन शायद गहरी नींद में है ठेकेदार द्वारा उसी घटिया सामग्री द्वारा दुबारा दीवार बना दी गईं लेकिन इस बार तो 3 दिन में ही ढह गईं वही दीवार जिम्मेवार अधिकारी फोन नहीं उठा रहे.जनता द्वारा घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत के बाद भी आखिर जाँच क्यों नहीं की गईं यदि सामग्री में सुधार होता तो दीवार क्यों गिरती।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.