Faridabad: देसी कट्टा के साथ अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त, अपराध मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपी को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए सूरज निवासी तिरखा कॉलोनी बल्लभगढ़ को सेक्टर 7 बाईपास रोड से काबू किया, आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर 8 में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह अवैध असला को आगरा में किसी अनजान व्यक्ति से लेकर आया था । आरोपी पर पूर्व में भी एक अवैध हथियार का मामला दर्ज है, जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.