ऐलनाबाद के 11 वार्डो को नशा मुक्त किया जा चुका है

नुक्कड़ सभा के माध्यम से नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी ने गांव खेड़ी में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

ऐलनाबाद, ( एम पी भार्गव) जिला पुलिस द्वारा 12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पखवाड़े के तहत नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने आज थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी में पंहुचकर आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया है । इस अवसर पर थाना प्रभारी ने नुक्कड़ सभा में उपस्थित लोगों से आह्वान किया किया कि जिला द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से प्रेरित होकर युवा नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं, और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशे से पीड़ित युवाओं को दवाई दिलाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाया जा रहा है । थाना प्रभारी ने कहा कि आमजन व जिला पुलिस प्रशासन के अथक प्रयासों से अब तक 173 गांव तथा सिरसा में ऐलनाबाद के 11 वार्डो को नशा मुक्त किया जा चुका है । उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो, निसंकोच होकर ऐसे लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके । नशा मुक्त समाज बनाने के लिए आमजन का सहयोग अति आवश्यक है, इसलिए जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा है तथा नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें । जिला पुलिस द्वारा सेमिनार में गोष्ठियों का आयोजन कर लगातार लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है तथा युवाओं को खेल गतिविधियों के साथ जोड़कर उन्हें भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.