मिर्जापुर: सदर तहसील में हुई 193 शिकायतों की सुनवाई, मौके पर 25 का निस्तारण

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएं

रिपोर्ट: मंजय वर्मा  

मिर्जापुर। आज दिनांक 21 जून 2025 को जनपद मिर्जापुर की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अजय कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीतेश सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई।

कार्यक्रम में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस के दौरान कुल 193 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

Mirzapur: 193 complaints were heard in Sadar Tehsil, 25 were resolved on the spotइस अवसर पर बीडीओ छानवे, पहाड़ी, सिटी, एसडीओ विद्युत विभाग, नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह, नागेश सिंह, सभी एडीओ पंचायत, ईओ नगर पालिका मिर्जापुर, ईओ कछवां, तहसील कर्मी, लेखपाल एवं बड़ी संख्या में फरियादीगण मौजूद रहे।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित यह समाधान दिवस जनता और प्रशासन के बीच सेतु के रूप में कार्य कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.