अमृतसर देहाती पुलिस ने इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके पांच साथी अभी पुलिस को गिरफ्त से बाहर हैं। दरअसल उन्होंने लोपोके थाने के अंतर्गार आते गांव भिलोवाल के डाक्टर को फोन करके 30 लाख की फिरौती मांगी थी लेकिन जब डाक्टर ने पैसे नहीं दिए तो इन्होंने 4 जून को डाक्टर के घर के बाहर आकर फायरिंग कर दी। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तरन तारण जिले के गांव सोहल के रहने वाले गुरलाल सिंह को गिरफ्तार करके इसके पास से 30 बोर का नाजायज पिस्टल भी बरामद किया है। गुरलाल के इलावा जिन पांच लोगों की पुलिस को तलाश है उनमें से भी तीन कबड्डी खिलाड़ी हैं।
