G7 समिट में PM मोदी की मौजूदगी भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रतीक: कैनेडाई PM मार्क कार्नी

कनानास्किस (कनाडा), 18 जून: कैनेडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी भारत की अर्थव्यवस्था की विशालता, ऊर्जा और वैश्विक नेतृत्व की भूमिका का प्रतिबिंब है। कार्नी ने मंगलवार को जी7 समिट के इतर प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता भी की।

कार्नी ने प्रेस वार्ता में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की जी7 में उपस्थिति, जो 2018 से लगातार हो रही है, यह दिखाती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कितनी सशक्त और प्रगतिशील है। भारत का तकनीकी क्षेत्र, जी20 समेत वैश्विक मंचों पर उसकी नेतृत्व भूमिका इस उपस्थिति को पूरी तरह जायज़ बनाती है।”

उन्होंने आगे कहा, “जी7 के अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करना एक स्वाभाविक और सुसंगत निर्णय है। मुझे पूरी उम्मीद है कि अगले वर्ष के जी7 समिट में भी भारत के प्रधानमंत्री उपस्थित रहेंगे।”

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.