तिजारा, 18 जून: तिजारा क्षेत्र के ईशरोदा गांव में साई जी महाराज के बीसवें वार्षिकोत्सव पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रधान जयप्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे, जबकि सरपंच रतिराम यादव की अध्यक्षता और तेजपाल नागर के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रातःकाल हवन के साथ भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं का तांता लग गया। समिति द्वारा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था की गई थी, वहीं शीतल जल की भी उचित व्यवस्था रही। हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया और साई बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
भक्ति संगीत की प्रस्तुति महाशय अजित सिंह एवं रोहिताश्व दायमा की टीम द्वारा दी गई, जिनकी रागनी और भजनों ने भक्तिमय माहौल को और भी संगीतमय बना दिया।
इस अवसर पर नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सूर्यपाल यादव नाववाल का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में देशपाल यादव (भाजपा नेता), रणबीर सिंह, प्रदीप कुमार, निहाल ठेकेदार, ताराचंद फौजी, रामजस यादव, रामनिवास समाजसेवी, अनुप भगत जी, अरविंद यादव, कृष्ण भाटिया, झल्लर यादव समेत सैकड़ों गणमान्य लोग एवं हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
