जिला आबकारी अधिकारी की जनपदवासियों से अपील: अवैध अड्डों से न खरीदें शराब, ओवर रेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

रामपुर: जनपद रामपुर में जिला आबकारी अधिकारी हिम्मत सिंह ने अवैध शराब बिक्री और ओवर रेटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जनपदवासियों से अपील की है कि वे केवल सरकारी लाइसेंसी दुकानों से ही शराब खरीदें और किसी भी तरह के अवैध अड्डों से दूरी बनाए रखें।

पत्रकारों से बातचीत में हिम्मत सिंह ने कहा, “अगर जनपद में कहीं भी ओवर रेटिंग की शिकायत मिलती है, तो संबंधित ठेके के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। हमने सभी आबकारी निरीक्षकों और दुकानदारों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं कि दुकानों पर साफ-सफाई बनी रहे, तय समय पर दुकानें खुलें और बंद हों तथा सेल्समैन ग्राहकों से शालीनता से पेश आएं।”

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब, विशेषकर अनाधिकृत अड्डों से ली गई शराब, सेहत के लिए बेहद हानिकारक और जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वे केवल अधिकृत दुकानों से ही शराब खरीदें।

जनहित में यह सख्त अभियान अवैध शराब बिक्री और ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.