पहले पति को छोड़ा, तीसरे पर दिल आया तो दूसरे पति की कर दी हत्या  

अवैध संबंधों से दरकते सात जन्मों के रिश्ते, प्यार में बाधा बना पति, पत्नी ने रच डाली साजिश.. 

अलवर (राजस्थान): प्यार में अंधी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। मामला खेड़ली बाईपास रोड का है, जहां 8 जून को वीरु बैरवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी अनीता राज का एक तीसरे युवक काशी से प्रेम संबंध था। पहले पति को छोड़ने के बाद, अनीता ने दूसरे पति वीरु से शादी की थी, लेकिन उसका दिल तीसरे प्रेमी पर आ गया। जब पति वीरु उनके रिश्ते में बाधा बनने लगा, तो दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

उन्होंने 4 शूटरों को 2 लाख रुपये में हायर किया, जिन्होंने वीरु को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद, वीरु के भाई खेमचंद ने खेड़ली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

खेड़ली थानाधिकारी धीरेंद्र गुर्जर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने मात्र 8 दिन में पूरे मामले का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला समाज में रिश्तों के गिरते मूल्यों और अवैध संबंधों के खतरनाक परिणामों का एक और उदाहरण बन गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.