हरियाणा में एक साथ जन्मीं दो बेटियां व दो बेटे पहनेंगे मप्र के कपड़े

विदिशा की बेटियों को जीने दो टीम प्रमुख दीपसिंह कुशवाह ने कपड़े का पार्सल हरियाणा भेजाबेटी के जन्म पर बेटी को देशभर में दिए जाते हैं कपड़े फ्री

ऐलनाबाद 16 जून ( एम पी भार्गव) विदिशा/भोपाल/सिरसा/चंडीगढ़। सोमवार को विदिशा पोस्ट ऑफिस से कपड़ों से भरा एक पार्सल हरियाणा के लिए पोस्ट किया गया है। इन कपड़ों को हरियाणा के सिरसा जिले के टेटूखेड़ा गांव की दो बेटियां और दो बेटे पहनेंगे। पिछले महीने टेटूखेड़ा के किसान सोनू की पत्नी रज्जो ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें दो बेटी और दो बेटे शामिल हैं। यह हरियाणा में अब तक का इतिहास है। इससे पहले इस राज्य में किसी महिला द्वारा तीन बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड रहा है। किसान व मजदूर सोनू के परिवार में खुशियों की बहार है। आसपास के गांवों व रिश्तेदारों में शिशुओं की चर्चा जारी है। घर पर बधाइयां और कपड़े देने का क्रम जारी है। इसी क्रम में सोमवार को मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की बेटियों को जीने दो टीम के प्रमुख दीपसिंह कुशवाह ने इन चारों भाई–बहनों के लिए भी एक कपड़ों से भरा पार्सल भेजकर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। टीम प्रमुख कुशवाह ने उनकी बेटी भूमि कुशवाह के चौथे जन्मदिन (2 सितंबर 2021) से बेटी के जन्म पर बेटी को देशभर में कपड़े फ्री नामक एक पहल को शुरू किया है। देशभर में सराही जा रही पहल की सेवा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडू, बिहार के बाद अब हरियाणा में भी पहुंच चुकी है। बिना किसी के सहयोग के दीपसिंह कुशवाह अब तक निजी खर्चे से 1888 से ज्यादा बेटियों को फ्री कपड़े सेवा प्रदान कर चुके हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.