डॉ निकिता अरोड़ा ने दिल्ली ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी के 75वें वार्षिक सम्मेलन में दिया फैकल्टी व्याख्यान

ऐलनाबाद ,सिरसा, 16 जून ( एम पी भार्गव)  नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता अरोड़ा ने दिल्ली ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी के 75वें वार्षिक सम्मेलन में गत दिवस अपने फैकल्टी व्याख्यान के माध्यम से हिस्सा लिया । इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी और हरियाणा ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस महत्वपूर्ण मंच पर अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया।
डॉ. निकिता अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में पहले रेज़िडेंट के रूप में भाग लेना, पोस्टर और शोध पत्र प्रस्तुत करना और अब फैकल्टी के रूप में मंच पर व्याख्यान देना मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता की बात है। यह यात्रा वास्तव में मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही है। गौरतलब है कि डॉ. निकिता अरोड़ा वर्तमान में सिरसा के एक निजी आई हॉस्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएँ दे रही हैं।
………..

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.