अहमदाबाद में विमान हादसा: onboard थे 12 क्रू मेंबर्स

हादसे में शामिल सभी क्रू सदस्यों की जानकारी सामने आई

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

अहमदाबाद: अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में मौजूद 12 क्रू मेंबर्स की जानकारी सामने आई है। यह हादसा शहर के बाहरी इलाके में लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें विमान को गंभीर क्षति पहुंची। विमान में कोई यात्री सवार नहीं था, यह एक क्रू ट्रेनिंग या सर्विस फ्लाइट मानी जा रही है।

सभी क्रू मेंबर सुरक्षित या घायल, स्थिति स्पष्ट नहीं
विमान में कुल 12 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। प्रशासन और एयरलाइन की ओर से अभी तक सभी की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

DGCA ने दिए जांच के आदेश
विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और राहत कार्य शुरू किया।

  1. कप्तान (CP): सुमीत सभरवाल – कर्मचारी संख्या: 80006359
  2. फर्स्ट ऑफिसर (FO): क्लाइव कुंदर – कर्मचारी संख्या: 80038104
  3. सीनियर केबिन क्रू (SCC): श्रद्धा धवन – कर्मचारी संख्या: 80008726
  4. सीनियर केबिन क्रू (SCC): अपर्णा महाडिक – कर्मचारी संख्या: 80008872
  5. केबिन क्रू (CC): सईनीता चक्रवर्ती – कर्मचारी संख्या: 8005100
  6. केबिन क्रू (CC): नगंथोई शर्मा कोंगब्राइलटपम – कर्मचारी संख्या: 80047565
  7. केबिन क्रू (CC): दीपक पाठक – कर्मचारी संख्या: 81033187
  8. केबिन क्रू (CC): मैथिली पाटिल – कर्मचारी संख्या: 80047429
  9. केबिन क्रू (CC): इरफान शेख – कर्मचारी संख्या: 80058950
  10. केबिन क्रू (CC): लामनुनथेम सिंग्सन – कर्मचारी संख्या: 80046326
  11. केबिन क्रू (CC): रोशनी राजेन्द्र सोनगारे – कर्मचारी संख्या: 80055146
  12. केबिन क्रू (CC): मनीषा थापा – कर्मचारी संख्या: 80052782

नोट: हादसे से संबंधित अधिक जानकारी आने तक कृपया अफवाहों से बचें और प्रशासनिक सूचना का इंतजार करें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.