“फ्लिपकार्ट ने पटना में किया नए फुलफिलमेंट सेंटर का शुभारंभ”

नई दिल्ली, 12 जून: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में अपना नया फुलफिलमेंट सेंटर लॉन्च किया। कंपनी के अनुसार, यह अत्याधुनिक सुविधा 4.5 लाख वर्ग फुट में फैली है और इससे बिहार के 6,600 से अधिक विक्रेताओं को लाभ मिलेगा।

फ्लिपकार्ट के बयान के अनुसार, इस फुलफिलमेंट सेंटर से 1,100 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

फुलफिलमेंट सेंटर वे स्थान होते हैं जहां उपभोक्ताओं के ऑर्डर के लिए सामान को स्टोर किया जाता है, फिर उसे पैक और शिप करके सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है।

फ्लिपकार्ट का यह कदम बिहार में डिजिटल कारोबार और ई-कॉमर्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.