दलित शोधार्थी को जान से मारने की धमकी: पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे के करीबी BJP नेता पर FIR दर्ज

बलिया (उत्तर प्रदेश), 10 जून: लखनऊ विश्वविद्यालय के दलित शोध छात्र दीपक कन्नौजिया को धमकी देने के मामले में भाजपा नेता आलोक सिंह के खिलाफ उभांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आलोक सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र और भाजपा नेता नीरज शेखर के करीबी माने जाते हैं।

पुलिस के अनुसार, यह मामला सोमवार देर रात तब दर्ज किया गया जब दीपक कन्नौजिया, जो बलिया जिले के टूरटीपार गांव के रहने वाले हैं, ने शिकायत दी।

शिकायत में दीपक ने बताया कि 21 मई को आलोक सिंह ने उन्हें फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ने बताया कि “मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।”

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.