मुंबई में बड़ा हादसा: लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मुंबई, 09 जून 2025। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जिसमें लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जब पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल एक-दूसरे को क्रॉस कर रही थीं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय लोकल ट्रेन क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों को लेकर चल रही थी। भीड़ अधिक होने और यात्रियों के दरवाजों पर लटककर सफर करने के कारण कुछ यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.