मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी 11 को आएंगे सिरसा : दुग्गल

संत शिरोमणि कबीर साहेब के प्रकट दिवस पर राज्य स्तरीय जयंती समारोह में होंगे मुख्यातिथि

ऐलनाबाद,  ( एम पी भार्गव )शहर की नोहर रोड पर स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में बने किसान विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी के ऐलनाबाद व पोहडका मंडल के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक हुई। बैठक को सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने संबोधित किया। उनके यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि हरियाणा में यशस्वी मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी के नेतृत्व में एक जन कल्याणकारी सरकार चल रही है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उनके कल्याण के बारे में सोचती है। हरियाणा सरकार ने सभी महापुरुषों की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में आगामी 11 जून को सिरसा की नई अनाज मंडी में संत शिरोमणि कबीर साहेब के 627वे प्रकट दिवस पर राज्य स्तरीय जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा के सांसद मिथिलेश कुमार, बिहार से सांसद रामप्रीत मंडल, राजस्थान से लोकसभा सांसद कुलदीप इंदौरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाशंकर कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री अनूप धानक, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, डीएससी महापंचायत के अध्यक्ष स्वामी स्वदेश कबीर, सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक सरिता नारायण, पूर्व विधायक रमेश खटक, पूर्व मेयर रेनू डाबला, संत कबीर शिक्षा समिति हिसार के अध्यक्ष जोगीराम खुंडिया विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटीयाँ लगाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में लाने और उन्हें ससम्मान वापस घर तक छोड़कर आने की अपील भी की। कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद व नायब सिंह सैनी जिंदाबाद के जयघोष लगाये। बाद में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किसान विश्रामगृह प्रांगण में एक अमरूद का पौधारोपण भी किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर अपनी मां के नाम से कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उस पौधे के वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल भी करें। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, जिला प्रवक्ता मनोज चोटिया, ऐलनाबाद के मंडल अध्यक्ष शमिंद्र कम्बोज, महामंत्री दीपक मेहता व ब्रह्मानंद शर्मा, पोहडका के मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रवि लढ़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवीर चहल, पार्षद गगनदीप खांडेकर, पार्षद वेद सैनी, पार्षद चंद्र मोहन, पार्षद संदीप घोडेला, पार्षद पुर्णिमा शर्मा, पूर्व पार्षद महिवाल शर्मा बंटी, पूर्व पार्षद सुरजाराम, पूर्व पार्षद रमेश कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि रामकुमार गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि भीमसेन साईं, भूराराम डूडी, नन्दलाल शर्मा, रमेश भादू, गणेश चांवरिया, राजीव वधवा, टीकम चोटिया, रामकिशन कम्बोज, धन्नाराम नंबरदार, मास्टर मदन गोदारा, मनोज टेलटिया, अनिल भादू, दौलतराम पचेरवाल, एडवोकेट रविकर्ण गिजवानी, भजनलाल गर्ग, जयचंद ब्यावत, मनजीत धालीवाल, कमल कम्बोज, लखविंदर धालीवाल, बहादुर मंडा, भूषण गिजवानी, सुशील बेनीवाल व कालूराम वर्मा सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.