राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, तेज आंधी और बारिश की संभावना

जयपुर। आगामी दिनों में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ 28 मई की दोपहर बाद से 29 और 30 मई की शाम तक किसी भी समय सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, कुचामन और डीडवाना में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि अगर मौसम की यह स्थिति बनी रही, तो पाकिस्तान के रास्ते रेतीला बवंडर भी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा क्षेत्र में दस्तक दे सकता है।

हालांकि मौसम की असली स्थिति का आकलन समय के साथ ही हो सकेगा, लेकिन लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.