श्री बाला जी झंडे वाले का है बोलबाला: मौहल्ला झंडा में धूमधाम से मनाया श्री बाला जी दरबार का वार्षिकोत्सव
रामपुर: मौहल्ला झंडा स्थित श्री बाला जी दरबार में श्री बाला जी दरबार सेवा सदन की ओर से वार्षिकोत्सव मंगलवार, 27 मई को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सैंकड़ों की तादात में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
सुबह कार्यक्रम की शुरुआत श्री बाला जी के पावन स्नान से हुई, जिसके पश्चात विधिवत हवन एवं पूजन सम्पन्न हुआ। हवन पूजन का संचालन पंडित अंकुर शर्मा ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ सम्पन्न कराया। शाम को भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री अंशु गोस्वामी, ओम सागर एवं विपिन कुमार ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर श्री बाला जी दरबार सेवा सदन के संस्थापकए परम श्रद्धेय महंत श्री बुलाकी राम जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और उनके योगदानों को ससम्मान स्मरण किया गया। दरबार के महंत श्री आनंद कुमार, उपमहंत श्री कुंवर सेन एवं श्री जुगल किशोर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्री बाला जी की महिमा का गुणगान करते हुए आशीर्वचन प्रदान किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और दरबार परिसर जयकारों से गूंज उठा। गायकों ने भजय गाए कि ले लो मेरी खबर बजरंगबली अब तो आस लगी है तेरी, बाला जी तेरे दरबार में आया हूँ मैं फरियाद लेकर, झंडे वाले का बोल बाला है मेरे बाला जी का बोल बाला है, जो भी दर पे तेरे आया खाली झोली ना लौटाया, पावन तन है निर्मल मन है संकट मोचन अंजनि नंदन, तेरा ही आसरा है बाला जी और कोई नहीं है सहारा आदि भजन गाए। रात्रि को श्री बाला जी का तिलक पूजन भक्ति भाव से किया गया।
इस आयोजन में अरुण कुमार डालमिया, महेश चंद्र अग्रवालए सिपाही लाल राठौर, अशोक विरमानीए सुशील सिंह, शोभित कपूर, मुन्ना सिंह, लालता प्रसाद, रंजीत सिंह, हिमांशु अग्रवाल, महेश सैनी, पूरन सिंह, पवन गुप्ता, गिरीश रस्तोगी, प्रदीप, नरेश, किरन, विक्की, बंटी, सोनू, शैलेन्द्र एवं संजय श्रीवास्तव सहित अनेक सेवाभावी जनों ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के संयोजक श्री अरुण कुमार डालमिया ने जानकारी दी कि बुधवार, 28 मई को सुबह 5 बजे मंगल आरती तथा दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
