अलवर में फर्जी NEFT रसीद से 1.54 लाख रुपये के आभूषण ठगे, FIR दर्ज

अलवर: शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित जौहरी सुरेन्द्र कुमार सोनी ने थाना शिवाजी पार्क में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक महिला, एक किशोरी और एक पुरुष बच्चे के साथ उनकी दुकान J.K. Jewellers में आए। महिला ने अंगूठी, मंगलसूत्र और कान के टॉप्स दिखाने को कहा और खरीदने की इच्छा जताई।

महिला ने कुल 15.2 ग्राम आभूषणों का बिल 1,54,500 रुपये बताया गया, जिस पर महिला ने ICICI बैंक से NEFT के जरिए भुगतान करने की बात कही। कुछ समय बाद उन्होंने एक फर्जी ट्रांजेक्शन रसीद व्हाट्सऐप पर भेजी और जल्द राशि आने का बहाना बनाकर सामान लेकर चले गए।

बैंक से जांच कराने पर पता चला कि ट्रांजेक्शन फर्जी था और असली भुगतान नहीं हुआ था। बाद में महिला से संपर्क करने पर उसने धमकी दी और भुगतान से इनकार कर दिया।

पुलिस ने सुरेन्द्र सोनी की शिकायत पर मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) व 318(4) BNS के अंतर्गत दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सऐप नंबर के आधार पर पुलिस ठगों की पहचान में जुटी हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.