माता अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रयोशताब्दी जयंती पर भव्य जिला गोष्ठी का आयोजन

मोदीनगर: मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित दुल्हन बैंक्विट हॉल में आज पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रयोशताब्दी जयंती के अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस ऐतिहासिक अवसर का उद्देश्य महान समाज सुधारक, धर्मपरायण, न्यायप्रिय एवं लोकहितकारी शासिका माता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन दर्शन, कर्तव्यों एवं प्रेरणादायी कार्यों से जनमानस को परिचित कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री राम प्रताप चौहान जी रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में माता अहिल्याबाई के नारी सशक्तिकरण, प्रशासनिक कुशलता, एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच जी ने कहा,

“माता अहिल्याबाई केवल एक यशस्वी शासिका ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और जनकल्याण की प्रतीक थीं। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

गोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला प्रतिनिधियों, युवा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वक्ताओं ने माता अहिल्याबाई के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें युग-प्रवर्तक बताया। सभी ने यह संकल्प लिया कि माता अहिल्याबाई के विचारों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा ताकि समाज में नारी सम्मान, धर्मनिष्ठा और न्यायप्रियता की भावना और भी प्रबल हो।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धा सुमन अर्पण और सामूहिक वंदन के साथ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.