नोएडा सेक्टर-49 में ट्रांसफार्मर खराब, यामहा विहार में तीन दिन से बिजली बाधित
गर्मी में जनता बेहाल, बिजली विभाग और सरकार की चुप्पी से नाराजगी
नोएडा, 21 मई: नोएडा के सेक्टर-49 स्थित श्रीराम वाली गली में पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, जिसकी वजह से यामाहा विहार कॉलोनी में लगातार बिजली आपूर्ति ठप है। इस भीषण गर्मी में स्थानीय निवासी गर्मी और अंधेरे की दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं।
बिजली विभाग की अनदेखी से लोगों में आक्रोश
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। लोग दिन-रात पंखे, कूलर और एसी के बिना जीने को मजबूर हैं, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
सरकार भी नहीं ले रही संज्ञान
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यूपी सरकार और बिजली विभाग दोनों ही इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। जनता उम्मीद कर रही है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को बदला जाए और बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
जनता की मांग – जल्द हो समाधान
लोगों ने बिजली विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो प्रदर्शन करने पर विवश होंगे।
अब देखना यह है कि बिजली विभाग और प्रशासन कब नींद से जागते हैं, और यमहा विहार की जनता को कब राहत मिलती है।
