राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर का दसवीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, कंचन ने ब्लॉक स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान

  • रिपोर्ट: एम पी भार्गव

ऐलनाबाद, 20 मई : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर (ऐलनाबाद) में भिवानी बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में सरपंच गुरमेल सिंह रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच गुरमेल सिंह थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रिंसिपल राजेश लाखलाहन ने की। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए इस सफलता को सभी की मेहनत का परिणाम बताया।

बारहवीं कक्षा में कंचन ने किया मिर्जापुर का नाम रोशन
कला संकाय की छात्रा कंचन ने 472/500 अंक प्राप्त कर ब्लॉक स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय और गांव मिर्जापुर का नाम गौरवान्वित हुआ। इस मौके पर सरपंच गुरमेल सिंह ने कंचन की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया।

12वीं में छह विद्यार्थियों की मेरिट, 20 ने प्राप्त की फर्स्ट डिवीजन
जनसंपर्क अधिकारी व मीडिया प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि कक्षा 12वीं में 6 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया तथा 20 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में हरमनप्रीत, पायल रानी, पूजा कुमारी, पूजा और प्रियंका शामिल हैं।

अर्थशास्त्र में दो विद्यार्थियों को 100/100 अंक
अर्थशास्त्र प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस विषय में भी शत-प्रतिशत परिणाम रहा और दो छात्राओं कंचन व पूजा कुमारी ने 100 में 100 अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

दसवीं कक्षा में नवदीप अव्वल, पांच विद्यार्थियों की मेरिट
कक्षा 10वीं में नवदीप ने 433/500 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य मेरिटधारी विद्यार्थियों में सपना, सारकी, खुशबू और अनुज शामिल हैं।

सम्मानित हुए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल राजेश लाखलाहन और मुख्य अतिथि सरपंच गुरमेल सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, हरदेव सिंह, बलराम, ज्ञानचंद, हरपाल सिंह, गुरभेज सिंह, पवन भार्गव, राजीव झोरड़, राजेंद्र कुमार, नितेश पारीक, पूजा सरदाना, नवनीत कौर, नेहा, पूनमचंद, रणधीर, सुरेंदर जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.