पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण

रामपुर: 19.05.2025 को पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ मिलकर थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि की स्थितियों को जांचा एवं इनमें अभिलेखों के रख-रखाव तथा साफ-सफाई की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त प्रविष्टियों की सटीकता की भी जांच की गई। थाना परिसर में स्थित कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, भोजनालय व मालखाना का भी निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न पोर्टलों पर की जा रही फीडिंग की प्रगति पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अकादमी मुरादाबाद द्वारा पुलिस लाइन रामपुर में आरक्षी प्रशिक्षण की तैयारियों का निरीक्षण

रामपुर, 20 मई 2025: पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अकादमी मुरादाबाद श्री विकास कुमार वैद्य ने आज दिनांक 20.05.2025 को सलामी ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र के साथ पुलिस लाइन रामपुर में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आगामी प्रशिक्षण (JTC व RTC) की तैयारियों का विधिवत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान RTC बैरक, मल्टी-स्टोरी बैरक, बड़ा हॉल, हटमेंट बैरक, जवान बैरक, भोजनालय (RTC एवं मल्टी-स्टोरी बैरक), जिला भोजनालय, क्लासरूम, निर्माणाधीन कक्ष तथा शौचालय एवं स्नानागार की व्यवस्थाओं का भी सम्यक् परीक्षण किया गया। निरीक्षण के परिणामस्वरूप संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/टाण्डा, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी RTC तथा अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.