गर्मी में पेयजल संकट पर जिलाधिकारी की सख्ती, अधिकारियों को दिए निर्देश

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन, खंड विकास अधिकारियों और ग्राम प्रधानों संग बैठक की। उन्होंने जल निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। लुरकी परियोजना की खराब व्यवस्था पर कार्यदाई संस्थाओं एनसीसी और मेघा को चेतावनी दी गई और शासन को पत्राचार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में टैंकर से पानी आपूर्ति, पाइप क्षति की जांच और जनरेटर की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। साथ ही कंट्रोल रूम नंबर 9473941824 पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। ग्राम प्रधानों से समन्वय कर निरीक्षण व समाधान की व्यवस्था बनाने को कहा गया। प्रमुख रूप से बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.