रामपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 के अंतर्गत 200 ई-रिक्शा संचालकों को वितरित की गई स्वच्छता किट, ई-रिक्शाओं को दिखाई हरी झंडी

रामपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 के अंतर्गत जनपद रामपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री (कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग) श्री बलदेव सिंह औलख, सदर विधायक श्री आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर ने सम्मिलित होकर विकास खण्डों से चयनित 200 ई-रिक्शा संचालकों को स्वच्छता किट वितरित की और ई-रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह पहल ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को सुदृढ़ करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम से ग्राम पंचायतों की दृश्यमान स्वच्छता में सुधार होगा और “क्लीन एंड ग्रीन विलेज” की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी।

इस योजना के अंतर्गत अनुबंध के आधार पर चयनित ई-रिक्शा संचालकों को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वच्छता किट और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण का कार्य नियमित रूप से कर सकें।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन और पंचायत राज विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.