पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद — थाना सिहानी गेट पुलिस की बड़ी सफलता, बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल
गाजियाबाद, 14 मई 2025। थाना सिहानी गेट पुलिस ने वाहन बैटरी चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस फायरिंग में एक अभियुक्त आँशु उर्फ आश मोहम्मद के पैर में गोली लगी है। मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, चोरी की स्कूटी और कुल 24 बैटरियाँ बरामद की गई हैं।
मामले का पूरा विवरण:
गत दिनों पटेल नगर और लोहिया नगर क्षेत्र में वाहनों से बैटरियों की चोरी की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डीपीएस कट के पास बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की।
इस दौरान स्कूटी पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी हमदर्द ग्राउंड की तरफ भागे, जहां स्कूटी फिसल गई और आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस जवाबी फायरिंग में आँशु के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक बैटरी बरामद हुई और पूछताछ में आरोपी प्रमोद की निशानदेही पर अन्य 23 बैटरियाँ बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपी व आपराधिक इतिहास:
1. आँशु उर्फ आश मोहम्मद
पिता का नाम: दीन मोहम्मद
निवासी: मोहल्ला मेवातियाँन, पीपल वाली मस्जिद के पास, दादरी, थाना गौतमबुद्ध नगर
उम्र: 34 वर्ष
अपराधिक इतिहास: कुल 18 मुकदमे
थाना मसूरी: 6
थाना इंदिरापुरम: 5
थाना धौलाना: 2
थाना फेज थर्ड, नोएडा: 1
थाना हसनपुर, अमरोहा: 1
थाना सिहानी गेट: 3
2. प्रमोद
पिता का नाम: डाल चन्द्र
निवासी: गली नंबर 17, ब्रिज बिहार, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद
उम्र: 35 वर्ष
अपराधिक इतिहास: थाना सिहानी गेट पर 03 मुकदमे दर्ज
बरामदगी का विवरण:
01 अदद तमंचा (.315 बोर)
01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस
01 चोरी की स्कूटी
कुल 24 चोरी की बैटरियाँ
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थाना सिहानी गेट पुलिस टीम, गाजियाबाद
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की यह कार्यवाही न केवल वाहन बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहायक है, बल्कि यह शातिर अपराधियों पर कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई का एक बेहतरीन उदाहरण भी है। पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना और विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
