कोर्ट से फरार चल रहे लड़ाई-झगड़े के आरोपी पी.ओ. को सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

कीर्ति नगर से गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल

  • रिपोर्ट: एम पी भार्गव

ऐलनाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के निर्देश पर भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कीर्ति नगर, सिरसा से लड़ाई-झगड़े के एक मामले में वांछित न्यायालय द्वारा घोषित उद्घोषित अपराधी (पी.ओ.) पंकज पुत्र सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्ष 2021 से फरार चल रहा था आरोपी
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2021 में रवि कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी शाहपुर बेगू की शिकायत पर थाना सदर सिरसा में लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पंकज को गिरफ़्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिली, लेकिन इसके बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ।

अदालत ने 18 सितंबर 2023 को किया पी.ओ. घोषित
अदालत में हाजिर न होने पर 18 सितंबर 2023 को आरोपी पंकज को न्यायालय ने पी.ओ. (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 174A भा.द.स. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
सदर थाना प्रभारी के अनुसार, महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गली नंबर 10, कीर्ति नगर, सिरसा से आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी को जेल भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेज दिया गया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.